नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी कर विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन दरों में संशोधन किया है।
अधिसूचना के अनुसार महंगाई सूचकांक को ध्यान में रखते हुए वेतन दरों में बढ़ोतरी की गई है। यह संशोधन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार का दावा है कि इससे श्रमिकों की क्रय शक्ति में सुधार होगा।
