LAW'S VERDICT

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों पर मजिस्ट्रेट कोर्ट का सख्त आदेश—“FIR दर्ज करो”

क्रूज चालक पर डूबते लोगों को छोड़कर भागने का आरोप; 2 दिन में बरगी थाना प्रभारी को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश 

जबलपुर।  जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे पर जिला न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा आदेश दिया है। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी डी.पी. सूत्रकार की अदालत ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए बरगी थाने के टीआई को एफआईआर दर्ज कर 2 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह का यह पहला मामला है, जब किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सीधे संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया हो। अदालत का साफ संदेश है कि “लापरवाही से हुई मौतों को हादसा कहकर नहीं छोड़ा जाएगा, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई तय है।”

क्या है पूरा मामला

  • घटना: 30 अप्रैल
  • स्थान: बरगी डैम, जबलपुर
  • हादसा: क्रूज डूबा
  • मृतक: 13 लोग

अदालत के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों के अनुसार, क्रूज को लापरवाहीपूर्वक चलाया गया, जिसके कारण उसमें सवार लोगों की जान चली गई।

क्रूज चालक पर गंभीर आरोप

कोर्ट ने अपने आदेश में पाया कि:

  • क्रूज चालक ने डूबते यात्रियों को छोड़ दिया
  • खुद जान बचाकर मौके से भाग गया।
  • यात्रियों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया

अदालत ने इसे गंभीर आपराधिक लापरवाही माना।

किन धाराओं में दर्ज होगा केस 

अदालत ने निर्देश दिया कि मामला Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 106 और धारा 110 के तहत दर्ज किया जाए।

किस धाराओं में क्या हैं प्रावधान:

  • धारा 106: लापरवाही से मृत्यु—अधिकतम 5 साल सजा
  • धारा 110: गैर इरादतन हत्या—3 से 7 साल सजा

कौन होंगे आरोपी

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि केवल चालक ही नहीं, बल्कि क्रूज संचालन से जुड़े अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर भी एफआईआर दर्ज की जाए।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई जरूरी है। अगर एफआईआर नहीं हुई तो भविष्य में भी चालक लोगों को डूबता छोड़ भाग सकते हैं। यानी, यह आदेश भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए मिसाल है।

बहादुरों की सराहना

जहां कोर्ट ने लापरवाही पर सख्ती दिखाई, वहीं उन लोगों की सराहना की, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर डूबते यात्रियों को बचाने का प्रयास किया।

यह आदेश कई मायनों में अहम है:
  • मजिस्ट्रेट द्वारा सीधे FIR के निर्देश—दुर्लभ कदम है।
  • लापरवाही को आपराधिक स्तर पर लिया गया।
  • प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करने का संकेत। 

कोर्ट का आदेश देखें 




Post a Comment

Previous Post Next Post