100 उम्मीदवार एलिमिनेशन राउंड से बाहर; शेष बचे 14 में से 9 उम्मीदवार होंगे निर्वाचित, 5 का होगा एलिमिनेशन
लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के बीच भोपाल के डॉ. विजय चौधरी और जबलपुर के मनीष तिवारी ने निर्धारित कोटा पार कर लिया है। मनीष तिवारी ने लगातार दूसरी बार स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव प्रक्रिया के तहत अब तक 100 उम्मीदवार एलिमिनेशन राउंड में बाहर हो चुके हैं। वर्तमान में सिर्फ 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। इनमें से 9 उम्मीदवारों का निर्वाचन होगा, जबकि 5 उम्मीदवार एलिमिनेट होंगे।
दो और उम्मीदवारों ने पार किया कोटा
स्टेट बार चुनाव की मतगणना में भोपाल के डॉ. विजय चौधरी और जबलपुर के मनीष तिवारी ने निर्धारित कोटा हासिल कर लिया है। जबलपुर के अधिवक्ता स्व. पीएस तिवारी के सुपुत्र व वरिष्ठ अधिवक्ता टीएस रुपराह के शिष्य मनीष तिवारी के लिए यह लगातार दूसरी चुनावी सफलता है। उन्होंने इससे पहले भी स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जीत हासिल की थी।
जारी है एलिमिनेशन राउंड
मुख्य चुनाव अधिकारी एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार बुधवार को एलिमिनेशन राउंड में जबलपुर के आशीष त्रिवेदी बाहर हो गए। चुनाव प्रक्रिया से बाहर होने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा 100 पर पहुँच चुका है।
इन उम्मीदवारों ने पार किया कोटा
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक कोटा पार करने वाले उम्मीदवारों में अब तक ये नाम शामिल हैं—
- राकेश सिंह भदौरिया- इंदौर
- अखिलेश कुमार सक्सेना- इंदौर
- आरके सिंह सैनी- जबलपुर
- विवेक सिंह- इंदौर
- संदीप मेहता- उज्जैन
- नित्यानंद मिश्रा- जबलपुर
- हितोषी जय हार्डिया- इंदौर
- नरेन्द्र कुमार जैन- इंदौर
- डॉ. विजय चौधरी- भोपाल
- मनीष तिवारी- जबलपुर
मतगणना के अगले चरण में बचे हुए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी रहेगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 14 उम्मीदवारों में से 9 का निर्वाचन और 5 का एलिमिनेशन होना है।
