LAW'S VERDICT

MP High Court के नए Chief Justice जस्टिस अल्पेश कोगजे 10 सितंबर को लेंगे शपथ

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर। 

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे 10 सितंबर को शपथ लेंगे। भोपाल स्थित राजभवन में गुरुवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल मंगू भाई पटेल जस्टिस कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे।

10 सितंबर को भोपाल में होगा शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के अनुसार, जस्टिस अल्पेश कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह 10 सितंबर को सुबह 11 बजे भोपाल स्थित राजभवन में होगा। शपथ ग्रहण के बाद वे सड़क मार्ग से भोपाल से जबलपुर पहुंचेंगे।

11 सितंबर को संभालेंगे हाईकोर्ट में कार्यभार

जस्टिस कोगजे 11 सितंबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर-1 में सुबह 10:30 बजे से औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ता और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। जस्टिस कोगजे के मुख्य न्यायाधीश बनने के साथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post