LAW'S VERDICT

स्टेट बार चुनाव: एलिमिनेशन राउंड के छठे दिन 4 उम्मीदवार बाहर, अब तक 54 एलिमिनेट

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर। 

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के एलिमिनेशन राउंड के छठे दिन चार उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो गए। गुरुवार को चार प्रत्याशियों के एलिमिनेट होने के साथ ही अब तक कुल 54 उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार गुरुवार को चार उम्मीदवारों को एलिमिनेट किया गया।

ये चार उम्मीदवार हुए बाहर

एलिमिनेशन राउंड के छठे दिन बाहर होने वाले उम्मीदवारों में:

  • अवधेश सिंह — रीवा
  • राजकुमारी शर्मा — भोपाल
  • विधि सिंह — रीवा
  • अंजना कुररिया — जबलपुर

शामिल हैं।

दूसरे उम्मीदवारों को ट्रांसफर हुए वोट

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत एलिमिनेट किए गए उम्मीदवारों के मतपत्रों में दर्ज अगली वरीयता के वोट दूसरे उम्मीदवारों के पक्ष में ट्रांसफर किए गए। मतों के इस ट्रांसफर के साथ चुनावी समीकरण लगातार बदल रहे हैं। एलिमिनेशन राउंड के आगामी चरणों में भी उम्मीदवारों के बाहर होने और उनके वोटों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी रहेगी। छठे दिन चार उम्मीदवारों के बाहर होने के बाद अब सभी की नजरें अगले एलिमिनेशन राउंड और मतों के ट्रांसफर से बनने वाले नए समीकरणों पर हैं।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post