LAW'S VERDICT

हाईकोर्ट बार चुनाव में अनुराधा तिवारी चौबे एक वोट से जीतीं

मुख्य चुनाव अधिकारी आज करेंगे सभी पदों के नतीजों का अधिकृत ऐलान

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना सोमवार को पूरी हो गई। चुनाव में सबसे करीबी मुकाबला महिला उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिला, जहां अनुराधा तिवारी चौबे ने सुषमा पाण्डेय को महज एक वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के बाद वोटों की दोबारा गिनती भी कराई गई, लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। सभी पदों के चुनाव परिणामों का अधिकृत ऐलान मंगलवार को किया जाएगा।

कार्यकारिणी के महिला पदों पर इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत



मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार कार्यकारिणी के तीन महिला पदों के लिए हुई मतगणना में:

  • विभा पाठक- 1383 वोट
  • शांति तिवारी- 1265 वोट
  • आरती शर्मा- 1211 वोट

प्राप्त मतों के आधार पर तीनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर सभी प्रत्याशियों, अधिवक्ताओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

एक वोट से जीत ने बनाया मुकाबला रोचक

महिला उपाध्यक्ष पद पर अनुराधा तिवारी चौबे और सुषमा पाण्डेय के बीच मुकाबला बेहद कांटे का रहा। दोनों प्रत्याशियों के बीच केवल एक वोट का अंतर रहा। नतीजे को लेकर पुनर्गणना भी कराई गई, लेकिन दोबारा गिनती के बाद भी मूल परिणाम बरकरार रहा। अब मंगलवार को चुनाव परिणामों का औपचारिक और अधिकृत ऐलान किया जाएगा।

MP State Bar Council Election: तीन प्रत्याशी एलिमिनेट

इधर, मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के एलिमिनेशन राउंड की मतगणना भी सोमवार को हुई। इसमें तीन उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो के अनुसार सोमवार को सूर्यकांत मिश्रा (रीवा), मो. महबूब अंसारी (भोपाल) और बालकृष्ण शर्मा (ग्वालियर) को एलिमिनेट किया गया।

122 में से 78 उम्मीदवार बाहर

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में कुल 122 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। सोमवार की प्रक्रिया के बाद अब तक 78 उम्मीदवार चुनाव से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही शेष उम्मीदवारों के बीच मुकाबला और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

पुरुष प्रत्याशियों में टॉप-5 की स्थिति

वर्तमान स्थिति में पुरुष प्रत्याशियों में टॉप-5 में ये उम्मीदवार बने हुए हैं:

  1. आरके सिंह सैनी- जबलपुर
  2. अखिलेश कुमार सक्सेना- इंदौर
  3. विवेक सिंह- इंदौर
  4. नरेन्द्र कुमार जैन- इंदौर
  5. हितोषी जय हार्डिया-  इंदौर

स्टेट बार काउंसिल चुनाव की एलिमिनेशन राउंड की मतगणना आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post