LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election: एलिमिनेशन राउंड शुरू, दो उम्मीदवार बाहर, अब 119 दावेदार मैदान में

राकेश सिंह भदौरिया की जीत के बाद सबसे कम वोट पाने वाले दो प्रत्याशी हुए एलिमिनेट

Laws Verdict News | जबलपुर

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 में पहले विजेता के घोषित होने के बाद अब एलिमिनेशन राउंड शुरू हो गया है। पहले चरण में इंदौर के अधिवक्ता राकेश सिंह भदौरिया के विजयी घोषित होने के बाद सबसे कम मत प्राप्त करने वाले दो उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी जी.एस. बघेल और दीपक अवस्थी ने बताया कि इंदौर की रेखा बोरीवाल और रीवा के अरुण सिंह को सबसे कम मत मिलने के कारण एलिमिनेट घोषित किया गया है।

हाई पॉवर्ड कमेटी के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार अब 122 उम्मीदवारों में से 119 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। कम मत पाने वाले प्रत्याशियों के एलिमिनेशन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

23 पदों के लिए जारी है चुनाव

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में 23 सदस्यों का चुनाव होना है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कोटा पूरा करने वाले उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए जा रहे हैं, जबकि सबसे कम मत पाने वाले प्रत्याशियों को क्रमशः बाहर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया सभी पद भरने तक जारी रहेगी।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: सभी 75 उम्मीदवार मैदान में

उधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के 17 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे सभी 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।

विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की संख्या

  • अध्यक्ष – 6
  • उपाध्यक्ष – 16
  • उपाध्यक्ष (महिला) – 4
  • सचिव – 7
  • कोषाध्यक्ष (महिला) – 4
  • पुस्तकालय सचिव – 8
  • कार्यकारिणी सदस्य (पुरुष) – 19
  • कार्यकारिणी सदस्य (महिला) – 4

जिला बार एसोसिएशन के 12 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना भी पूरी हो गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय के अनुसार महिला कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर:

  • रीता नौटियाल
  • शशि तिवारी
  • विद्या कुशवाहा

निर्वाचित हुई हैं।

वहीं पुरुष कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर:

  • सुदीप सैनी
  • प्रशांत नायक
  • अमित आचार्य
  • अर्जुन साहू
  • अमित कोहली
  • आशीष पाण्डेय
  • धीरज खुल्लर
  • प्रदीप परसाईं (बाबा)
  • विकास सन्टू

निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post