LAW'S VERDICT

मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026: एलिमिनेशन राउंड के दूसरे दिन 17 प्रत्याशी बाहर

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर। 

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना में एलिमिनेशन राउंड का दूसरा दिन शुक्रवार को पूरा हो गया। इसके साथ ही मतगणना का पहला चक्र समाप्त हो गया है और अब दूसरे चक्र की मतगणना शुरू कर दी गई है।

हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी के रिटर्निंग ऑफिसर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल, दीपक अवस्थी के अनुसार, शुक्रवार को कुल 17 प्रत्याशियों को एलिमिनेशन प्रक्रिया के तहत चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया गया। इन प्रत्याशियों को मिले मतों में दर्ज द्वितीय वरीयता (Second Preference) के आधार पर वोट शेष प्रत्याशियों को ट्रांसफर किए गए।

दूसरे दिन बाहर हुए प्रत्याशी

एलिमिनेशन राउंड में जिन 17 उम्मीदवारों का सफर समाप्त हुआ, उनमें शामिल हैं—

  • मौ. शब्बीर खान (भोपाल)
  • सोनेलाल बर्मन (जबलपुर)
  • संगीता जोशी (ग्वालियर)
  • विनोद कुमार द्विवेदी (इंदौर)
  • रचना सिंह चौहान (भोपाल)
  • राजेश नेमा (भोपाल)
  • मोहिंदर (जबलपुर)
  • सुहाग सिंह सोलंकी (भोपाल)
  • देवेंद्र प्रकाश मिश्रा (भोपाल)
  • राजश्री पाण्डेय (भोपाल)
  • नूर जहां खान (इंदौर)
  • अमित कुमार तिवारी (रीवा)
  • इजरायल शेख (खरगोन)
  • सृष्टि सिंह (जबलपुर)
  • साधना गौर (भोपाल)

(रिटर्निंग ऑफिसर की विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 17 प्रत्याशी एलिमिनेट हुए।)

पुरुष वर्ग में बढ़त बनाए हुए प्रत्याशी

अब तक की मतगणना के आधार पर पुरुष वर्ग में ये उम्मीदवार आगे चल रहे हैं—

  • विवेक सिंह (इंदौर)
  • आर.के. सिंह सैनी (जबलपुर)
  • नरेंद्र कुमार जैन (इंदौर)
  • जय हर्डिया (इंदौर)
  • संदीप मेहता (उज्जैन)

महिला वर्ग में ये प्रत्याशी आगे

महिला वर्ग में अब तक की मतगणना में बढ़त बनाए हुए प्रमुख उम्मीदवार हैं—

  • प्रवीण तिवारी (रीवा)
  • अन्नू पटेल (सिंगरौली)
  • प्रतीका पाठक (ग्वालियर)
  • रश्मि ऋतु जैन (सागर)
  • प्रतिभा वालिया (इंदौर)

दूसरे चरण की मतगणना शुरू

हाई पॉवर्ड कमेटी के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार पहले चरण की एलिमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरे चरण की मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। आगामी एलिमिनेशन राउंड में सबसे कम मत पाने वाले प्रत्याशियों के मतों का पुनः द्वितीय वरीयता के आधार पर स्थानांतरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक निर्धारित संख्या में सदस्य निर्वाचित नहीं हो जाते।

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना पर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की नजर बनी हुई है और अगले चरणों में कई प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post