LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: एलिमिनेशन राउंड के तीसरे दिन 11 प्रत्याशी बाहर, अब तक 30

अब तक 30 उम्मीदवार हो चुके हैं बाहर, दिग्गजों ने बनाई बढ़त

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर। 

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना में एलिमिनेशन राउंड के तीसरे दिन 11 और प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में अब तक (2+17+11) कुल 30 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है। प्रथम चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद अब द्वितीय चक्र की मतगणना और वोटों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेलदीपक अवस्थी के अनुसार एलिमिनेशन की प्रक्रिया में बाहर हुए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज द्वितीय वरीयता (Second Preference) के मतों को निर्वाचन प्रक्रिया के नियमानुसार संबंधित उम्मीदवारों के पक्ष में ट्रांसफर किया जा रहा है। इन मतों के अंतरण का असर प्रमुख प्रत्याशियों की स्थिति पर भी दिखाई दे रहा है।

एलिमिनेशन राउंड के तीसरे दिन 11 प्रत्याशी बाहर

मतगणना के तीसरे दिन निम्न 11 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हुआ:

  1. तनुज दीक्षित, इंदौर
  2. रघुनाथ प्रताप नारायण मिश्रा, रीवा
  3. अनिल पाटिल, भोपाल
  4. कपिल मेहरा, भोपाल
  5. अपूर्वा सिंह, भोपाल
  6. डॉ. प्रशांत मिश्रा, जबलपुर
  7. आशीष श्रीवास्तव, ग्वालियर
  8. निकिता जैन, ग्वालियर
  9. अवधेश कुमार त्यागी, जबलपुर
  10. ज्योति कुरील, जबलपुर
  11. शैलेन्द्र मिश्रा, इंदौर

इन प्रत्याशियों के बाहर होने के बाद उनके मतपत्रों में दर्ज द्वितीय वरीयता के मतों का संबंधित उम्मीदवारों के पक्ष में अंतरण किया जा रहा है।

पुरुष वर्ग में इन प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त

द्वितीय चक्र की जारी मतगणना में पुरुष वर्ग के प्रमुख प्रत्याशियों में फिलहाल ये पांच नाम आगे चल रहे हैं:

  1. विवेक सिंह (इंदौर)
  2. आर.के. सिंह सैनी, (जबलपुर)
  3. नरेन्द्र कुमार जैन, (इंदौर)
  4. अखिलेश कुमार सक्सेना, (इंदौर)
  5. जय हार्डिया, (इंदौर)

एलिमिनेशन के बाद दूसरे वरीयता के मतों के ट्रांसफर से आगे चल रहे प्रत्याशियों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

महिला वर्ग में प्रवीण तिवारी सबसे आगे

महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में भी प्रमुख उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी है। वर्तमान मतगणना में शीर्ष पांच में:

  1. प्रवीण तिवारी
  2. अन्नू पटेल
  3. प्रतीका पाठक
  4. रश्मि ऋतु जैन
  5. प्रतिभा वालिया

शामिल हैं।

दूसरे चक्र की मतगणना जारी

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार प्रथम चक्र पूरा होने के बाद अब द्वितीय चक्र की मतगणना जारी है। एलिमिनेशन राउंड में बाहर होने वाले प्रत्याशियों के मतों का उनकी दूसरी वरीयता के आधार पर अंतरण किया जा रहा है।

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में जैसे-जैसे एलिमिनेशन राउंड आगे बढ़ेगा, प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मुकाबला और अधिक महत्वपूर्ण होता जाएगा। अंतिम परिणाम आने तक मतों के अंतरण से उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post