LAW'S VERDICT

MP High Court Bar Association Election 2026: नामांकन प्रक्रिया पूरी, 17 अगस्त को होगा मतदान

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (High Court Bar Association) की वर्ष 2026-28 कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 17 अगस्त 2026 को मतदान कराया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार, अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान 17 अगस्त को होगा।

विभिन्न पदों पर इतने नामांकन

चुनाव अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए निम्न संख्या में नामांकन प्राप्त हुए हैं—

  • अध्यक्ष: 28
  • उपाध्यक्ष: 16
  • उपाध्यक्ष (महिला): 4
  • सचिव: 7
  • कोषाध्यक्ष: 4
  • सहसचिव: 6
  • पुस्तकालय प्रभारी: 8
  • कार्यकारिणी सदस्य: 19
  • कार्यकारिणी सदस्य (महिला): 5

अध्यक्ष और सचिव पद पर मुकाबला रोचक

अध्यक्ष पद के लिए मृगेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, शंभू दयाल गुप्ता, संपूर्ण तिवारी, परितोष त्रिवेदी और धन्य कुमार जैन सहित कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

वहीं सचिव पद के लिए अशोक उपाध्याय, ओम शंकर पांडेय, अशोक मिश्रा, योगेश सोनी, असीम त्रिवेदी, राजीव नयन मिश्रा और रवीन्द्र गुप्ता चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव अधिकारियों ने निभाई जिम्मेदारी

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी हिमांशु तिवारी, राजकमल चतुर्वेदी, मनीष जैन, आशीष श्रीवास्तव, नितिन गुप्ता, सुधाकर मणि पटेल, एटी फरीदी, राकेश तिवारी एवं वंदना श्रोती ने सक्रिय भूमिका निभाई।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अधिवक्ताओं की नजर 17 अगस्त को होने वाले मतदान और उसके बाद घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post