LAW'S VERDICT

स्टेट बार चुनाव: छठे दिन 7 उम्मीदवार एलिमिनेट, अब तक 50 बाहर

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।

मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव के एलिमिनेशन राउंड के छठे दिन बुधवार को 7 उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो गए। इसके साथ ही अब तक एलिमिनेशन राउंड में कुल 50 उम्मीदवार एलिमिनेट हो चुके हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार बुधवार को एलिमिनेट होने वाले उम्मीदवारों में:

  • मनोज कुमार पाण्डेय — जबलपुर
  • प्रीति राजेन्द्र तिवारी — इंदौर
  • अतुल रैना — उज्जैन
  • सुमिता सिंह गहरवार — रीवा
  • रन्नो रजक — सतना
  • राजेन्द्र सिंह सूर्यवंशी — इंदौर
  • शिव कुमार कश्यप — जबलपुर

शामिल हैं।

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार एलिमिनेशन राउंड की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही उम्मीदवारों के द्वितीय वरीयता वाले मतों का ट्रांसफर किया जा रहा है, जिससे चुनावी समीकरण लगातार बदल रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post