LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: 25वें दिन भी राकेश सिंह भदौरिया नंबर-1

आज होगी सीहोर, सिवनी और शहडोल की मतगणना 

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 25वें दिन सोमवार को सतना जिले की मतगणना पूरी हो गई। अब मंगलवार को सीहोर, सिवनी और शहडोल जिलों के मतों की गिनती की जाएगी। इस बीच इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और 2,826 प्रथम वरीयता वोटों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार, कुल 62 हजार मतों में से अब तक 50,671 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 48,914 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 1,757 मत निरस्त हुए हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की ताजा स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर2,826
2विवेक सिंहइंदौर1,616
3आर.के. सिंह सैनीजबलपुर1,575
4हितोषी जय हार्डियाइंदौर1,547
5अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर1,454
6नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1,446
7नित्यानंद मिश्राजबलपुर1,235
8जितेन्द्र शर्माग्वालियर1,140
9गौरव मिश्राग्वालियर1,137
10सुनील गुप्ताइंदौर1,026

आज इन तीन जिलों के वोटों पर रहेगी नजर

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार मंगलवार को सीहोर, सिवनी और शहडोल जिले के मतों की गिनती होगी। इन जिलों के परिणामों से शीर्ष 10 की सूची में कुछ बदलाव संभव हैं, हालांकि फिलहाल राकेश सिंह भदौरिया मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post