LAW'S VERDICT

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: हजार वोटों के क्लब में 10 उम्मीदवार, राकेश सिंह भदौरिया की बढ़त बरकरार

सागर के वोटों से टॉप-10 में पहुंचे जबलपुर के नित्यानंद मिश्रा; 47,860 प्रथम वरीयता वोटों की गिनती पूरी, 46,193 मत वैध

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना में अब हजार से अधिक प्रथम वरीयता वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10 हो गई है। मतगणना के 24वें दिन शुक्रवार को सागर जिले के वोटों की गिनती हुई। इसके बाद जबलपुर के नित्यानंद मिश्रा न केवल हजार वोटों के क्लब में शामिल हो गए, बल्कि 1168 वोटों के साथ टॉप-10 उम्मीदवारों में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2717 वोटों के साथ अब भी शीर्ष पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार करीब 62 हजार वोटों में से अब तक प्रथम वरीयता के कुल 47,860 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 46,193 वोट वैध पाए गए हैं, जबकि 1,667 वोट रिजेक्ट हुए हैं।

स्टेट बार काउंसिल चुनाव के टॉप-10 उम्मीदवार

  1. राकेश सिंह भदौरिया, इंदौर — 2717 वोट
  2. विवेक सिंह, इंदौर — 1613 वोट
  3. आरके सिंह सैनी, जबलपुर — 1554 वोट
  4. हितोषी जय हार्डिया, इंदौर — 1511 वोट
  5. अखिलेश कुमार सक्सेना, इंदौर — 1445 वोट
  6. नरेन्द्र कुमार जैन, इंदौर — 1418 वोट
  7. नित्यानंद मिश्रा, जबलपुर — 1168 वोट
  8. गौरव मिश्रा, ग्वालियर — 1132 वोट
  9. जितेन्द्र शर्मा, ग्वालियर — 1121 वोट
  10. सुनील गुप्ता, इंदौर — 1017 वोट

Post a Comment

Previous Post Next Post