LAW'S VERDICT

MP स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026: उज्जैन के वोटों से संदीप मेहता ने मचाया धमाल, चौथे पायदान पर आये

अब सिर्फ 2 जिलों की मतगणना बाकी, राकेश सिंह भदौरिया 3233 वोटों के साथ अब भी नंबर-1 पर कायम

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 में प्रथम वरीयता के वोटों की पहले राउंड की मतगणना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को पहले राउंड की गिनती पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल उमरिया और विदिशा जिलों की मतगणना शेष है। 30वें दिन शुक्रवार को उज्जैन जिले के मतों की गिनती हुई, जिसमें रिकॉर्ड समर्थन मिलने के बाद उज्जैन के संदीप मेहता चौथे स्थान पर पहुंच गए।

60,370 वोटों की गिनती पूरी, 58,306 मत वैध

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार, कुल लगभग 62 हजार वोटों में से अब तक 60,370 प्रथम वरीयता के मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 58,306 मत वैध पाए गए, जबकि 2,084 मत निरस्त (रिजेक्ट) घोषित किए गए।

राकेश सिंह भदौरिया शीर्ष पर बरकरार

इंदौर के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह भदौरिया 3,233 वोटों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर विवेक सिंह (इंदौर) हैं, जबकि आर.के. सिंह सैनी (जबलपुर) तीसरे स्थान पर कायम हैं। उज्जैन के वोटों की गिनती के बाद संदीप मेहता चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलावोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर3233
2विवेक सिंहइंदौर1759
3आर.के. सिंह सैनीजबलपुर1686
4संदीप मेहताउज्जैन1684
5नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1674
6हितोषी जय हार्डियाइंदौर1663
7अखिलेश सक्सेनाइंदौर1602
8नित्यानंद मिश्राजबलपुर1440
9गौरव मिश्राग्वालियर1282
10जितेन्द्र शर्माग्वालियर1251

सोमवार को पूरा होगा पहला राउंड

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार अब केवल उमरिया और विदिशा जिलों की मतगणना शेष है। इनके वोटों की गिनती के साथ प्रथम वरीयता के मतों का पहला राउंड पूरा हो जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश करेगी और बार काउंसिल के 25 निर्वाचित सदस्यों की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post