LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: 8 उम्मीदवार पहुंचे हजार वोटों के क्लब में

इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया अब भी नंबर-1 पर बरकरार 

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 20वें दिन मुरैना जिले की मतपेटियों की गिनती पूरी हो गई। अब तक के परिणामों में इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2349 प्रथम वरीयता मतों के साथ लगातार शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं टॉप-10 में शामिल 8 उम्मीदवार हजार वोटों का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक प्रथम वरीयता के 38,759 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 37,381 वोट वैध पाए गए, जबकि 1,378 मत निरस्त घोषित किए गए।

आज इन जिलों की होगी मतगणना

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि मंगलवार को नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना और रायसेन जिलों की मतपेटियों की मतगणना की जाएगी। इन जिलों के परिणामों से शीर्ष उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर2349
2विवेक सिंहइंदौर1469
3आर.के. सिंह सैनीजबलपुर1459
4हितोषी जय हार्डियाइंदौर1374
5नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1355
6अखिलेश  सक्सेनाइंदौर1133
7गौरव मिश्राग्वालियर1081
8जितेन्द्र शर्माग्वालियर1005
9सुनील गुप्ताइंदौर920
10डॉ. विजय चौधरीभोपाल897

मतगणना अभी जारी है और आगामी दौरों की गिनती के साथ उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post