LAW'S VERDICT

जबलपुर के आरके सिंह सैनी ने मारी लंबी छलांग, दूसरे स्थान पर आये; मनीष तिवारी भी टॉप-10 में

MP State Bar Council Election 2026: इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया अभी भी टॉप पर 

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 19वें दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जबलपुर के आरके सिंह सैनी ने रिकॉर्ड 1387 प्रथम वरीयता वोट हासिल कर सीधे दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया। वहीं जबलपुर के मनीष तिवारी 811 वोटों के साथ टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची में शामिल हो गए हैं।

हालांकि इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2016 वोटों के साथ अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। शुक्रवार को जबलपुर जिले की सभी मतपेटियों की गिनती पूरी कर ली गई।

अब तक 34,920 वोटों की गिनती पूरी

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक प्रथम वरीयता के 34,920 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 33,654 वोट वैध पाए गए, जबकि 1,266 मत निरस्त हुए हैं।

दूसरे स्थान पर पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह

रिकॉर्ड मत मिलने के बाद आरके सिंह सैनी के समर्थकों ने हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर से जिला न्यायालय परिसर तक विजय जुलूस निकाला। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद उनकी जीत की संभावनाओं को काफी मजबूत माना जा रहा है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारशहरवोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर2016
2आरके सिंह सैनीजबलपुर1387
3विवेक सिंहइंदौर1352
4नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1303
5हितोषी जय हार्डियाइंदौर1284
6गौरव मिश्राग्वालियर1020
7अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर958
8जितेन्द्र कुमार शर्माग्वालियर900
9डॉ. विजय चौधरीभोपाल875
10मनीष तिवारीजबलपुर811

Post a Comment

Previous Post Next Post