LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: अंतिम दौर में पहुंची मतगणना, इस सप्ताह खत्म हो सकता है पहला राउंड

आज होगी सीधी-सिंगरौली के वोटों की गिनती; राकेश सिंह भदौरिया 3061 वोटों के साथ टॉप पर

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रथम वरीयता (First Preference) के मतों की गिनती इस सप्ताह पूरी होने की संभावना है। मतगणना के 28वें दिन गुरुवार को सीधी और सिंगरौली जिलों के मतों की गिनती की जाएगी। इस बीच इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और 3,061 प्रथम वरीयता मतों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। 

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार, कुल 62 हजार मतों में से अब तक 56,879 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 54,932 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 1,947 मत निरस्त घोषित किए गए हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की ताजा स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर3,061
2विवेक सिंहइंदौर1,680
3आर.के. सिंह सैनीजबलपुर1,642
4हितोषी जय हार्डियाइंदौर1,609
5अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर1,553
6नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1,540
7नित्यानंद मिश्राजबलपुर1,331
8गौरव मिश्राग्वालियर1,270
9जितेन्द्र शर्माग्वालियर1,234
10डॉ. विजय चौधरीभोपाल1,059

पहले राउंड की गिनती खत्म होने की उम्मीद

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार प्रथम वरीयता मतों की गिनती अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सीधी और सिंगरौली के वोटों की गिनती के बाद पहले राउंड के समापन की तस्वीर और साफ हो जाएगी। फिलहाल इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया मजबूत बढ़त के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि दूसरे से सातवें स्थान तक कड़ी टक्कर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post