LAW'S VERDICT

इंदौर की मतगणना पूरी, आज से जबलपुर की मतपेटियां खुलेंगी

स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026: टॉप-10 में इंदौर के 5 उम्मीदवार

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 16वें दिन मंगलवार को इंदौर जिले की सभी मतपेटियों की गिनती पूरी हो गई। अब बुधवार से जबलपुर जिले की मतपेटियों की गिनती शुरू होगी। ताजा परिणामों के अनुसार टॉप-10 उम्मीदवारों में इंदौर के पांच प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि राकेश सिंह भदौरिया 1866 प्रथम वरीयता मतों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

28,815 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी ने बताया कि अब तक प्रथम वरीयता के 28,815 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 27,708 मत वैध पाए गए, जबकि 1,107 मत निरस्त घोषित किए गए।

18 पुरुष और 7 महिला सदस्य चुने जाएंगे

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि इस चुनाव में कुल 25 सदस्य चुने जाएंगे। इनमें 18 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल होंगी। सात महिला सीटों में से 5 का चुनाव मतदान से, जबकि 2 सदस्यों का मनोनयन चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।

टॉप-10 उम्मीदवारों की ताजा स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता मत
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1866
2विवेक सिंहइंदौर1323
3हितोषी जय हार्डियाइंदौर1242
4नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1220
5गौरव मिश्राग्वालियर1013
6अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर928
7जितेन्द्र कुमार शर्माग्वालियर888
8डॉ. विजय चौधरीभोपाल858
9दिनेश कुमार शुक्लाभिंड776
10राजेश व्यासभोपाल737

अब जबलपुर की मतगणना पर नजर

इंदौर की मतगणना पूरी होने के बाद अब सभी की नजर जबलपुर जिले की मतपेटियों पर है। माना जा रहा है कि जबलपुर की गिनती के बाद शीर्ष उम्मीदवारों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post