LAW'S VERDICT

स्टेट बार चुनाव में बड़ा उलटफेर! गौरव मिश्रा भी पहुंचे 1000 पार, आज खुलेंगी इंदौर की मतपेटियां

12वें दिन 21,304 वोटों की गिनती पूरी, राकेश सिंह भदौरिया 1174 वोटों के साथ अब भी शीर्ष पर कायम

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना लगातार रोमांचक होती जा रही है। 12वें दिन ग्वालियर के अधिवक्ता गौरव मिश्रा ने 1000 वोटों का आंकड़ा पार कर 'हजार के क्लब' में एंट्री कर ली, जबकि इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 1174 वोटों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। अब सबकी नजर गुरुवार को खुलने वाली इंदौर की मतपेटियों पर टिकी है, जहां से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

12वें दिन पूरी हुई इन जिलों की मतगणना

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार 12वें दिन ग्वालियर, हरदा और नर्मदापुरम जिले एवं तहसील बार एसोसिएशनों के मतों की गिनती पूरी कर ली गई।

अब तक प्रदेश के 81 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के 21,304 प्रथम वरीयता मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें से 20,514 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 790 मत निरस्त घोषित किए गए हैं।

आज खुलेंगी इंदौर की मतपेटियां

चुनाव समिति कसे सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि मतगणना के अगले चरण में गुरुवार को इंदौर की मतपेटियां खोली जाएंगी। चूंकि इंदौर प्रदेश के सबसे बड़े बार एसोसिएशनों में शामिल है, इसलिए यहां की मतगणना चुनाव परिणामों पर निर्णायक असर डाल सकती है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारशहरप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1174
2गौरव मिश्राग्वालियर1003
3जितेंद्र कुमार शर्माग्वालियर848
4दिनेश कुमार शुक्लाभिंड773
5डॉ. विजय चौधरीभोपाल751
6प्रेम सिंह भदौरियाग्वालियर722
7राजेश व्यासभोपाल709
8डॉ. पी.सी. कोठारीभोपाल585
9जितेंद्र व्यासछतरपुर498
10विवेक सिंहइंदौर498

Post a Comment

Previous Post Next Post