LAW'S VERDICT

स्टेट बार चुनाव में राकेश भदौरिया की बादशाहत कायम

इंदौर की मतगणना जारी, मुकाबला हुआ और दिलचस्प, 13वें दिन तक 23,116 वोटों की गिनती पूरी 

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना के 13वें दिन भी इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया पहले स्थान पर बने हुए हैं। इंदौर की मतगणना गुरुवार से शुरू हुई, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी। जैसे-जैसे इंदौर की मतपेटियां खुल रही हैं, चुनावी मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है।

23,116 वोटों की गिनती पूरी

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक प्रदेश के 91 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के 23,116 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

इनमें 22,271 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 845 मत निरस्त घोषित किए गए हैं।

महिला उम्मीदवारों की बढ़ रही मजबूत दावेदारी

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार मतगणना के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है, जिससे चुनाव में प्रतिस्पर्धा और रोचक हो गई है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारशहरप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1365
2गौरव मिश्राग्वालियर1004
3जितेंद्र कुमार शर्माग्वालियर871
4डॉ. विजय चौधरीभोपाल852
5दिनेश कुमार शुक्लाभिंड774
6राजेश व्यासभोपाल731
7प्रेम सिंह भदौरियाग्वालियर724
8डॉ. पी.सी. कोठारीभोपाल628
9हितोषी जय हार्डियाइंदौर624
10विवेक सिंहइंदौर624

Post a Comment

Previous Post Next Post