LAW'S VERDICT

स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026: 5 उम्मीदवार पहुंचे हजार वोट क्लब में

आज पूरी होगी इंदौर की मतगणना

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। 15वें दिन इंदौर जिले की मतपेटियों की गिनती जारी रही और अब तक पांच उम्मीदवार 1000 वोटों के क्लब में शामिल हो चुके हैं। मंगलवार को इंदौर की शेष मतपेटियों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है, जबकि बुधवार से जबलपुर जिले की मतपेटियां खोली जाएंगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक प्रदेश के 91 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के प्रथम वरीयता के 27,023 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 26,011 मत वैध और 1,012 मत निरस्त पाए गए हैं। इंदौर के करीब 1,800 मतों की गिनती मंगलवार को पूरी होगी।

राकेश सिंह भदौरिया सबसे आगे

इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उनके खाते में अब तक 1,687 प्रथम वरीयता वोट आ चुके हैं। इंदौर के ही विवेक सिंह, हितोषी जय हार्डिया और नरेंद्र कुमार जैन ने भी 1000 से अधिक वोट हासिल कर लिए हैं। ग्वालियर के गौरव मिश्रा भी हजार वोट क्लब में शामिल हो गए हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलावोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1687
2विवेक सिंहइंदौर1103
3हितोषी जय हार्डियाइंदौर1054
4नरेंद्र कुमार जैनइंदौर1051
5गौरव मिश्राग्वालियर1005
6जितेन्द्र कुमार शर्माग्वालियर880
7डॉ. विजय चौधरीभोपाल856
8अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर784
9दिनेश कुमार शुक्लाभिंड776
10राजेश व्यासभोपाल736

अब सबकी नजर जबलपुर पर

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि इंदौर की मतगणना पूरी होने के बाद बुधवार से जबलपुर जिले की मतपेटियां खोली जाएंगी, जिससे चुनावी मुकाबले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। अब अधिवक्ताओं की नजर अगले चरण की मतगणना और शीर्ष उम्मीदवारों की बढ़त पर टिकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post