14वें दिन जारी रही इंदौर जिले की मतपेटियों की गिनती, अब तक 25,020 प्रथम वरीयता वोटों की गणना पूरी, अब सोमवार को भी होगी मतगणना
जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 14वें दिन शुक्रवार को इंदौर जिले की मतपेटियों की गिनती जारी रही। शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण मतगणना स्थगित रहेगी, जबकि शेष मतों की गिनती सोमवार को फिर शुरू होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक प्रदेश के 91 जिला एवं तहसीलों के 25,020 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 24,088 मत वैध पाए गए, जबकि 932 मत निरस्त किए गए हैं।
राकेश सिंह भदौरिया पहले स्थान पर कायम
अब तक की मतगणना में इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 1,636 वोट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी लगातार मजबूत होता जा रहा है।
टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति
- राकेश सिंह भदौरिया (इंदौर) – 1636 वोट
- गौरव मिश्रा (ग्वालियर) – 1005 वोट
- जितेन्द्र कुमार शर्मा (ग्वालियर) – 876 वोट
- डॉ. विजय चौधरी (भोपाल) – 853 वोट
- हितोषी जय हार्डिया (इंदौर) – 846 वोट
- विवेक सिंह (इंदौर) – 806 वोट
- दिनेश कुमार शुक्ला (भिंड) – 775 वोट
- नरेन्द्र कुमार जैन (इंदौर) – 733 वोट
- राजेश व्यास (भोपाल) – 732 वोट
- प्रेम सिंह भदौरिया (ग्वालियर) – 727 वोट
चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अब मतगणना सोमवार को पुनः शुरू होगी।
