LAW'S VERDICT

जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: 20 जुलाई को होगा मतदान, 21 जुलाई से मतगणना

निर्वाचन कार्यक्रम घोषित, महिला आरक्षण और अनिवार्य मतदान के नियम लागू; 3,313 अधिवक्ता करेंगे नए पदाधिकारियों का चुनाव

जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के वर्ष 2026–28 के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जी.एस. ठाकुर ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि इस बार कुल 3,313 मतदाता अधिवक्ता अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और 12 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे।

महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षण

इस चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए विशेष आरक्षण लागू किया गया है। इसके तहत उपाध्यक्ष का एक पद, कोषाध्यक्ष का एक पद तथा कार्यकारिणी के तीन पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

अनिवार्य मतदान का नियम

निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं को निर्धारित पदों के अनुसार अनिवार्य रूप से मतदान करना होगा। यदि मतदाता निर्धारित नियमों के अनुरूप मतदान नहीं करते हैं, तो उनका मतपत्र अवैध घोषित किया जा सकता है।

निर्वाचन कार्यक्रम

  • 6 से 8 जुलाई 2026: नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा
  • 9 जुलाई 2026: नामांकन पत्रों की जांच
  • 10 एवं 11 जुलाई 2026: नाम वापसी
  • 13 जुलाई 2026: अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन
  • 20 जुलाई 2026: मतदान (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
  • 21 जुलाई 2026: मतगणना (सुबह 10:30 बजे से)

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है। आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post