LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: 45,294 वोटों की गिनती पूरी, राकेश सिंह भदौरिया अब भी नंबर-1

इंदौर का दबदबा बरकरार; आज सागर-सतना की मतगणना

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना 23वें दिन भी जारी रही। गुरुवार को रीवा जिले की मतगणना पूरी कर ली गई, जबकि शुक्रवार को सागर और सतना जिलों की मतगणना होगी। अब तक हुई गिनती में इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2,683 प्रथम वरीयता मतों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।  फिलहाल, इंदौर के उम्मीदवारों का दबदबा कायम है और शीर्ष 10 में इंदौर के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार, कुल 62 हजार वोटों में से अब तक 45,294 प्रथम वरीयता मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 43,727 वोट वैध पाए गए हैं, जबकि 1,567 मत निरस्त (रिजेक्ट) किए गए हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर2683
2विवेक सिंहइंदौर1607
3आर.के. सिंह सैनीजबलपुर1545
4हितोषी जय हार्डियाइंदौर1496
5अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर1439
6नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1399
7गौरव मिश्राग्वालियर1131
8जितेन्द्र शर्माग्वालियर1115
9सुनील गुप्ताइंदौर1010
10डॉ. विजय चौधरीभोपाल959

आज सागर और सतना पर नजर

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि रीवा की मतगणना पूरी होने के बाद अब शुक्रवार को सागर और सतना जिलों की मतपेटियां खोली जाएंगी। इन दोनों जिलों की गिनती के बाद शीर्ष उम्मीदवारों के बीच अंतर में बदलाव की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post