LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: राकेश सिंह भदौरिया सबसे आगे

वोटों की गिनती शुरू, 3210 मतों की गणना पूरी; आज खुलेगा 28वीं तहसील का बैलट बॉक्स 

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो गई है। 12 मई को संपन्न हुए चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। तीसरे दिन तक प्रदेश की 27 तहसीलों के मतपत्रों की प्रथम वरीयता (First Preference) मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 3210 वोटों की जांच की गई।

मतगणना के दौरान 3091 मत वैध पाए गए, जबकि 119 मतों को नियमों के अनुरूप अमान्य (रिजेक्ट) घोषित किया गया। शुरुआती रुझानों में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

23 सदस्यों के चुनाव के लिए जारी है मतगणना

मुख्य चुनाव अधिकारी एस.के. पालो के अनुसार इस चुनाव में स्टेट बार काउंसिल के 23 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। फिलहाल प्रथम चरण की मतगणना जारी है और आगामी राउंड में स्थिति बदल सकती है।

उन्होंने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि विस्तृत आंकड़े बार काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अवकाश के दिनों में मतगणना कार्य स्थगित रहेगा।

पहले राउंड के बाद टॉप-10 उम्मीदवार

अब तक की गिनती में निम्न उम्मीदवार शीर्ष 10 में बने हुए हैं—

क्रमांकउम्मीदवारप्राप्त मत
1राकेश सिंह भदौरिया216
2शैलेन्द्र वर्मा167
3नरेन्द्र कुमार जैन150
4आर.के. सिंह सैनी142
5दिनेश नारायण पाठक141
6मनीष तिवारी140
7विजय कुमार चौधरी121
8दिनेश कुमार दीक्षित99
9हितोषी जय हार्डिया94
10खिलाड़ी लाल गंगोरे92

आगे और दिलचस्प होगा मुकाबला

चूंकि अभी केवल पहले राउंड की मतगणना पूरी हुई है और बड़ी संख्या में मतों की गणना शेष है, इसलिए अंतिम परिणाम तक शीर्ष स्थानों में बड़ा फेरबदल संभव माना जा रहा है। बार काउंसिल के चुनाव में वरीयता आधारित मतदान प्रणाली लागू होने के कारण बाद के राउंड में उम्मीदवारों की स्थिति बदल सकती है।

कानूनी हलकों में मतगणना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजर अब अगले चरणों के परिणामों पर टिकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post