LAW'S VERDICT

इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया ने पार किया 1000 वोट का आंकड़ा, नंबर-1 पर कायम

MP State Bar Council Election 2026: 11वें दिन तक 19,702 वोटों की गिनती पूरी हुई 

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना के 11वें दिन इंदौर के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह भदौरिया ने 1000 वोटों का आंकड़ा पार कर लिया है। 1096 प्रथम वरीयता मतों के साथ वह लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं अब तक प्रदेश के 77 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के 19,702 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

18,983 वोट वैध, 719 मत हुए निरस्त

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो के अनुसार अब तक गिने गए 19,702 मतों में से 18,983 वोट वैध पाए गए हैं, जबकि 719 मत निरस्त घोषित किए गए हैं। मतगणना लगातार जारी है।

महिला प्रत्याशियों ने भी बनाई मजबूत मौजूदगी

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि मतगणना के 11वें दिन महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी स्थिति मजबूत की है। अब तक प्रतीका पाठक, अन्नू पटेल, राजकुमारी शर्मा और रश्मि ऋतु जैन को उल्लेखनीय बढ़त मिली है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारशहरप्रथम वरीयता वोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1096
2गौरव मिश्राग्वालियर912
3डॉ. विजय चौधरीभोपाल743
4दिनेश कुमार शुक्लाभिंड731
5राजेश व्यासभोपाल698
6प्रेम सिंह भदौरियाग्वालियर626
7डॉ. पी.सी. कोठारीभोपाल549
8जितेंद्र कुमार व्यासछतरपुर498 
9महेश कुमार मौर्यभोपाल476
10विवेक सिंह इंदौर 465 


Post a Comment

Previous Post Next Post