LAW'S VERDICT

इंदौर के राकेश भदौरिया पहले स्थान पर, ग्वालियर के गौरव मिश्रा ने टॉप-5 में बनाई जगह

MP State Bar Council Election 2026: अब तक 17,434 वोटों की गिनती पूरी

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 10वें दिन भी इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया पहले स्थान पर बने हुए हैं। लगातार बढ़त बनाए रखते हुए उन्होंने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

मुख्य चुनाव अधिकारी एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारियों अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक 76 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के 17,434 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 16,758 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 676 मत निरस्त (रिजेक्ट) घोषित किए गए हैं।

ग्वालियर की मतगणना मंगलवार को भी जारी रहेगी

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार सोमवार को डिंडौरी, गुना तथा ग्वालियर जिले की दो मतपेटियों की मतगणना की गई। ग्वालियर की शेष मतपेटियों की गिनती मंगलवार को भी जारी रहेगी, जिससे शीर्ष उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

अब तक के टॉप-10 उम्मीदवार

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता मत
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर937
2डॉ. विजय चौधरीभोपाल741
3राजेश व्यासभोपाल696
4गौरव मिश्राग्वालियर551
5डॉ. पी.सी. कोठारीभोपाल547
6दिनेश कुमार शुक्लाभिंड522
7जितेन्द्र कुमार व्यासछतरपुर498
8महेश कुमार मौर्यभोपाल475
9विवेक सिंहइंदौर451
10मनीष तिवारीजबलपुर447

रोचक होता जा रहा मुकाबला

मतगणना के 10वें दिन इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वहीं ग्वालियर के गौरव मिश्रा पहली बार टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दूसरी ओर भोपाल के चार उम्मीदवार अभी भी शीर्ष-10 में बने हुए हैं। शेष मतों की गिनती के साथ अंतिम परिणाम और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post