LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: टॉप-5 पर भोपाल का कब्जा, राजेश व्यास सबसे आगे

6वें दिन की मतगणना में भोपाल के उम्मीदवारों का दबदबा, आज खुलेगी छतरपुर की मतपेटी

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के छठे दिन भोपाल के प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला। अब तक हुई गिनती में टॉप-5 स्थानों पर भोपाल के उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है, जबकि टॉप-10 में भी भोपाल के छह प्रत्याशी शामिल हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बघेल एवं दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक 35 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के प्रथम वरीयता (First Preference) के कुल 8,791 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें से 8,514 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 376 मत निरस्त (Rejected) कर दिए गए।

राजेश व्यास की बढ़त कायम

भोपाल जिले की मतगणना सोमवार से शुरू हुई थी, जो मंगलवार को भी जारी रही। सोमवार को ही भोपाल के राजेश व्यास टॉप पर आ गए थे। मंगलवार को भोपाल की मतगणना पूरी होने के बाद बुरहानपुर जिले के मतों की गणना की गई।

मतगणना के ताजा रुझानों में राजेश व्यास  647 मतों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। सोमवार को मिली बड़ी बढ़त को उन्होंने मंगलवार को भी बरकरार रखा।

टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची

रैंकउम्मीदवारमत
1Rajesh Vyas (भोपाल)647
2Dr. Vijay Choudhary (भोपाल)645
3Dr. P. C. Kothari (भोपाल)528
4Mahesh Kumar Maurya (भोपाल)450
5Mohd. Mehboob Ansari (भोपाल)394
6Rakesh Singh Bhadauria (इंदौर)369
7Dinesh Shukla (भिंड)268
8Pratap Bhanu Singh (भोपाल)263
9Shailendra Verma (जबलपुर)207
10Narendra Kumar Jain (इंदौर)199

आज छतरपुर जिले की होगी मतगणना

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार बुधवार को छतरपुर जिले की मतपेटियां खोली जाएंगी। छतरपुर के मतों की गणना के बाद कई उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव संभव माना जा रहा है।

बार काउंसिल चुनाव की लंबी और चरणबद्ध मतगणना के बीच प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की नजरें अब अगले दौर की गिनती पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post