30 हजार का इनामी समर्थ सिंह पहुंचा हाईकोर्ट, अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई
जबलपुर। भोपाल के चर्चित ट्विशा सिंह मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए Madhya Pradesh High Court का दरवाजा खटखटाया है। 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस Avanindra Kumar Singh की अदालत में निर्धारित है। बहरहाल, महिला जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह को बेल मिलेगी या वो जेल जाएगा, इसका फैसला हाईकोर्ट करेगा।
दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है मामला
आरोपी समर्थ सिंह, रिटायर्ड जज Giribala Singh का बेटा है। उसकी शादी अभिनेत्री और मॉडल Twisha Singh से 9 मई 2025 को नई दिल्ली में हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा सिंह को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर ट्विशा ने 12 मई 2026 की रात भोपाल स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में Katara Hills Police Station में समर्थ सिंह और उसकी मां गिरीबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से समर्थ सिंह फरार चल रहा है और पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
निचली अदालत से नहीं थी मिली राहत
सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह ने पहले निचली अदालत में अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
मां को मिल चुकी है अग्रिम जमानत
मामले की सह-आरोपी Giribala Singh को भोपाल की अदालत से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। गिरीबाला सिंह पूर्व में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार रह चुकी हैं और वर्तमान में जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष हैं।
जानकारी के मुताबिक, ट्विशा पक्ष की ओर से गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए जल्द ही याचिका दाखिल की जा सकती है।
