LAW'S VERDICT

Tvisha Sharma Case: भोपाल मर्डर मिस्ट्री में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

सोमवार को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। भोपाल के बहुचर्चित और हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा मर्डर मिस्ट्री केस  में एक बहुत बड़ा और अप्रत्याशित मोड़ आया है। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले पर खुद संज्ञान ले लिया है।  सोमवार 25 मई को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी। इस कदम के बाद कानूनी और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक इस मामले के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करना यह दर्शाता है कि केस की संवेदनशीलता और इसमें जुड़े तथ्य बेहद गंभीर हैं।

 बेंच का गठन: सोमवार को होने वाली इस हाई-प्रोफाइल सुनवाई की अध्यक्षता खुद चीफ जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। उनके साथ इस तीन जजों की बेंच में जस्टिस जॉय माला बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी होंगे।

 त्वरित कार्रवाई की उम्मीद: कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी (जैसे CBI) को निर्देश दे सकता है या फिर जांच की कमान सीधे अपने हाथ में ले सकता है।

क्या है भोपाल का हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा केस?

भोपाल में 12 मई को हुई त्विषा शर्मा की इस मर्डर मिस्ट्री ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। स्थानीय पुलिस की जांच और अब तक की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे थे। पीड़िता के परिवार और सोशल मीडिया पर निष्पक्ष जांच को लेकर लगातार मुहिम चलाई जा रही थी। वहीं त्विषा की सास गिरीबाला सिंह को भोपाल की जिला सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने के बाद उनकी भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो हुए।

 रहस्यमयी परिस्थितियां: त्विषा शर्मा की मौत किन हालातों में हुई, इसे लेकर अब तक कई तरह के विरोधाभासी बयान और सबूत सामने आ चुके हैं, जिससे यह मामला पूरी तरह उलझ गया है।

पति समर्थ कर चुका है सरेंडर 

इस हाई प्रोफाइल मामले में त्विशा के पति समर्थ सिंह ने पहले मप्र हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल तो की थी, लेकिन शुक्रवार को यह कहते हुए वापस ले ली गई कि समर्थ अब सरेंडर करेगा। शुक्रवार को जबलपुर की जिला सत्र न्यायालय में डेढ़ घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच वो कोर्ट में सरेंडर तो नहीं कर सका और उसको भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया था।

सोमवार को इस केस पर होंगी सभी की निगाहें 

इस मामले में अब सोमवार का दिन काफ़ी अहम होगा। एक तरफ़ सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा। वहीं दूसरी ओर मप्र हाईकोर्ट में राज्य सरकार और त्विषा के पिता की उन अर्जियों पर भी सुनवाई होगी, जिसने गिरिबाला सिंह को मिली जमानत निरस्त करने की माँग की गई है। 

सोशल मीडिया पर बढ़ा आक्रोश

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForTvishaSharma एक बार फिर ट्रेंड करने लगा है। लोगों का मानना है कि सर्वोच्च अदालत के दखल के बाद अब इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठेगा और दोषियों को सजा मिल सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post