गणतंत्र दिवस पर मप्र हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस ने फहराया राष्ट्रध्वज, बच्चों को शिक्षा सहयोग की संवेदनशील पहल
जबलपुर। स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट परिसर में गणतंत्र दिवस पर्व पर इस बार अनोखी और सराहनीय पहल की गई। पढ़ाई के प्रति अपना जज्बा दिखाने वाले 60 बच्चों को टैब और 175 बच्चों को स्कूल किट प्रदान की गई, उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। ये वो बच्चे हैं, जो आर्थिक अभाव के कारण आधुनिक शिक्षा संसाधनों से वंचित हैं। मप्र हाईकोर्ट की यह पहल सामाजिक न्याय और समान शिक्षा के संवैधानिक आदर्शों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इससे पहले हाईकोर्ट परिसर मे स्थित ओवल लॉन मे चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने राष्ट्रध्वज फहराया।
समारोह मे वकालत के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य करने के लिए अधिवक्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए गया।
समाज के गरीब तबके के बच्चों को ग्वारीघाट तट पर पढ़ाने वाले पराग दीवान को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
Tags
MP-HIGH-COURT

.jpg)

