जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक बार फिर अपनी न्यायिक परंपरा और सशक्त विरासत को साबित किया है। अब तक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 17 न्यायाधीश देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के पद तक पहुंचे हैं। यह उपलब्धि न केवल मप्र हाईकोर्ट की प्रतिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यहां के न्यायिक वातावरण, गुणवत्ता और संवैधानिक मूल्यों की भी पुष्टि करती है।
मप्र हाईकोर्ट से जुड़े कई न्यायाधीशों ने अपने अनुभव, निष्पक्ष फैसलों और प्रशासनिक दक्षता के बल पर देश के अन्य उच्च न्यायालयों का नेतृत्व किया। इनमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत के उच्च न्यायालय शामिल हैं। यह तथ्य बताता है कि मप्र हाईकोर्ट केवल राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय न्यायिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं और विधि विशेषज्ञों का मानना है कि मप्र हाईकोर्ट की मजबूत न्यायिक संस्कृति, संतुलित निर्णय प्रक्रिया और संवैधानिक अनुशासन के कारण यहां से पदोन्नत होकर दूसरे उच्च न्यायालयों में पदस्थ हुए न्यायाधीशों पर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का भरोसा लगातार बढ़ा है। यही कारण है कि समय-समय पर यहां के न्यायाधीशों को अन्य उच्च न्यायालयों में चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कानूनी जानकारों के अनुसार, यह उपलब्धि प्रदेश के युवा अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इससे यह संदेश जाता है कि कर्तव्यनिष्ठा, विद्वता और ईमानदारी के साथ किया गया न्यायिक कार्य राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकता है। मप्र हाईकोर्ट के गठन से लेकर अब तक इसकी न्यायिक यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में और भी सशक्त होने की उम्मीद है।
कौन कहां बने चीफ जस्टिस
जस्टिस बीसी वर्मा- पंजाब हरियाणा
जस्टिस एसके सेठ- हिमाचल प्रदेश
जस्टिस गुलाब गुप्ता- हिमाचल प्रदेश
जस्टिस केएम अग्रवाल- सिक्किम
जस्टिस बीएम लाल- पटना
जस्टिस राजीव गुप्ता- छत्तीसगढ़
जस्टिसआरएस गर्ग- गुवाहाटी
जस्टिस उमानाथ सिंह- मेघालय
जस्टिस अजित सिंह- गुवाहाटी
जस्टिस राजेन्द्र मेनन - दिल्ली
जस्टिस आरएस झा- पंजाब हरियाणा
जस्टिस संजय यादव - इलाहाबाद
जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव- कोलकाता
जस्टिस आलोक अराधे- तेलंगाना, (अभी सुप्रीम कोर्ट के जज)
जस्टिस एसके सेठ- हिमाचल प्रदेश
जस्टिस गुलाब गुप्ता- हिमाचल प्रदेश
जस्टिस केएम अग्रवाल- सिक्किम
जस्टिस बीएम लाल- पटना
जस्टिस राजीव गुप्ता- छत्तीसगढ़
जस्टिसआरएस गर्ग- गुवाहाटी
जस्टिस उमानाथ सिंह- मेघालय
जस्टिस अजित सिंह- गुवाहाटी
जस्टिस राजेन्द्र मेनन - दिल्ली
जस्टिस आरएस झा- पंजाब हरियाणा
जस्टिस संजय यादव - इलाहाबाद
जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव- कोलकाता
जस्टिस आलोक अराधे- तेलंगाना, (अभी सुप्रीम कोर्ट के जज)
Tags
MP-HIGH-COURT
Good information yogesh bhai
ReplyDelete