₹1.07 करोड़ की जमीन की ₹18 लाख में रजिस्ट्री कराने का आरोप, अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट पहुंचीं
लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।
जमीन घोटाले के मामले में सस्पेंड हुईं कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने एफआईआर निरस्त करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। मामले पर हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी।
नेहा पच्चीसिया के खिलाफ कटनी के कुठला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कटनी के कन्हवारा क्षेत्र में स्थित करीब ₹1.07 करोड़ मूल्य की जमीन की रजिस्ट्री महज ₹18 लाख में कराई गई।
अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट पहुंचीं
मामले में नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था। कटनी की जिला सत्र अदालत से अग्रिम जमानत आवेदन खारिज होने के बाद अब नेहा पच्चीसिया ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है।
₹1.07 करोड़ की जमीन ₹18 लाख में रजिस्ट्री का आरोप
मामला कन्हवारा में स्थित जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा है। आरोप है कि करीब ₹1.07 करोड़ की जमीन को सिर्फ ₹18 लाख में रजिस्टर्ड कराया गया। इसी लेनदेन को लेकर कटनी के कुठला थाने में नेहा पच्चीसिया और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
16 सितंबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
FIR रद्द कराने की मांग को लेकर दायर याचिका अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए आएगी। मामले में 16 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।
अब हाईकोर्ट में यह देखा जाएगा कि याचिका में उठाए गए आधारों पर एफआईआर में दर्ज आरोपों और चल रही कार्रवाई में हस्तक्षेप किया जाना चाहिए या नहीं।
