LAW'S VERDICT

MP State Bar Election: स्टेट बार चुनाव से 3 और उम्मीदवार बाहर, अब तक 84 प्रत्याशी एलिमिनेट

लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर |

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के एलिमिनेशन राउंड में सोमवार को तीन और उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो गए। इसके साथ ही अब तक कुल 84 प्रत्याशी एलिमिनेट हो चुके हैं। चुनावी मुकाबले में अब 38 उम्मीदवार शेष हैं। 

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल दीपक अवस्थी के अनुसार सोमवार के एलिमिनेशन राउंड में प्रशांत एम. हर्णे (भोपाल), चंद्र कुमार वालेचा (भोपाल) और आशीष उपाध्याय (उज्जैन) चुनाव से बाहर हुए।

84 उम्मीदवार हो चुके हैं एलिमिनेट

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मतगणना के दौरान चल रहे एलिमिनेशन राउंड में लगातार उम्मीदवार बाहर हो रहे हैं। सोमवार को तीन और नाम जुड़ने के बाद अब तक 84 प्रत्याशियों का चुनावी सफर समाप्त हो चुका है। अब चुनाव मैदान में केवल 38 दावेदार बचे हैं, जिनके बीच आगे की प्रक्रिया में मुकाबला जारी रहेगा।

टॉप-5 में ये उम्मीदवार कायम

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के मुताबिक मौजूदा स्थिति में टॉप-5 उम्मीदवारों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अखिलेश कुमार सक्सेना (इंदौर), विवेक सिंह (इंदौर), आरके सिंह सैनी (जबलपुर), संदीप मेहता (उज्जैन) और नित्यानंद मिश्रा (जबलपुर) शीर्ष पांच में बने हुए हैं।

सोमवार को एलिमिनेट हुए उम्मीदवार

  • प्रशांत एम. हर्णे- भोपाल
  • चंद्र कुमार वालेचा- भोपाल
  • आशीष उपाध्याय- उज्जैन

एलिमिनेशन राउंड के आगे बढ़ने के साथ चुनाव परिणाम की तस्वीर लगातार साफ होती जा रही है। अब सभी की नजरें शेष 38 उम्मीदवारों के प्रदर्शन और अगले राउंड की मतगणना पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post