MP State Bar Council Election: अब तक 35 हुए एलिमिनेट
लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के दौरान एलिमिनेशन राउंड के चौथे दिन सात उम्मीदवार बाहर हो गए। सोमवार को हुई प्रक्रिया के बाद अब तक कुल 35 उम्मीदवार एलिमिनेट हो चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल, दीपक अवस्थी के अनुसार, सोमवार को सात उम्मीदवारों को एलिमिनेशन राउंड में बाहर किया गया।
ये 7 उम्मीदवार हुए बाहर
एलिमिनेशन राउंड के चौथे दिन बाहर होने वाले उम्मीदवारों में:
- गायत्री धुर्वे — ग्वालियर
- कैलाश सिंह पटेल — सागर
- राजेन्द्र कुमार जायसवाल — सीधी
- अर्पित मुदगल शर्मा — भिण्ड
- स्वदीप सिंह — रीवा
- लक्ष्मी मीना — भोपाल
- अनीता कैथवास — जबलपुर
शामिल हैं।
अब तक 35 उम्मीदवार एलिमिनेट
मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के तहत एलिमिनेशन राउंड लगातार आगे बढ़ रहा है। चौथे दिन सात उम्मीदवारों के बाहर होने के साथ ही अब तक कुल 35 उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। आने वाले राउंड में भी उम्मीदवारों के एलिमिनेशन और आगे बढ़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
