अब तक चुनावी दौड़ से एलिमिनेट हो चुके हैं 42 उम्मीदवार
लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के दूसरे राउंड में एलिमिनेशन राउंड के पांचवें दिन सात प्रत्याशी चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो गए। मंगलवार को सात उम्मीदवारों के एलिमिनेट होने के साथ ही अब तक कुल 42 उम्मीदवार बाहर हो चुके हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारियों जीएस बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार, मंगलवार को निम्न सात प्रत्याशियों को एलिमिनेट किया गया:
- रघुवंश प्रसाद पाण्डेय — जबलपुर
- सुरेन्द्र कुमार वर्मा — इंदौर
- गोपाल सिंह बघेल — जबलपुर
- शेखर शर्मा — भोपाल
- राजेन्द्र प्रसाद तिवारी — रीवा
- मनोज सिंह भदौरिया — ग्वालियर
- अखंड कुमार तिवारी — रीवा
द्वितीय वरीयता के वोट किए जा रहे ट्रांसफर
चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के तहत एलिमिनेट किए गए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज द्वितीय वरीयता के वोट संबंधित प्रत्याशियों के पक्ष में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया के आधार पर मतगणना का अगला चरण आगे बढ़ रहा है।
टॉप-5 में कौन-कौन?
मतगणना के मौजूदा रुझान के अनुसार पुरुष वर्ग में प्रमुख पांच उम्मीदवारों में:
- विवेक सिंह — इंदौर
- आरके सिंह सैनी — जबलपुर
- अखिलेश कुमार सक्सेना — इंदौर
- नरेन्द्र कुमार जैन — इंदौर
- हितोषी जय हार्डिया — इंदौर
वहीं महिला वर्ग में प्रमुख पांच उम्मीदवारों में:
- प्रवीण तिवारी — रीवा
- अन्नू पटेल — सिंगरौली
- प्रतीका पाठक — ग्वालियर
- रश्मि ऋतु जैन — सागर
- प्रतिभा वालिया — इंदौर
के नाम शामिल हैं।
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव संभव है। एलिमिनेशन राउंड में बाहर होने वाले प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के मतों का ट्रांसफर चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है।
