अब इंदौर बेंच में करेंगे नियमित सुनवाई
लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की प्रिंसिपल सीट जबलपुर में पदस्थ जस्टिस राजेंद्र कुमार वानी का तबादला इंदौर बेंच कर दिया गया है। अब उनका नया मुख्यालय इंदौर रहेगा और वे इंदौर बेंच में नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करेंगे।
एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जस्टिस वानी को जबलपुर से स्थानांतरित कर इंदौर बेंच में पदस्थ किया गया है।
तबादले के बाद जस्टिस राजेंद्र कुमार वानी का मुख्यालय इंदौर रहेगा और वे अब इंदौर बेंच में नियमित रूप से न्यायिक कार्य करेंगे।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में मामलों की सुनवाई करने वाले न्यायाधीशों की बेंच में भी बदलाव होगा।
Tags
MP HIGH-COURT

