LAW'S VERDICT

अब चली आरके सिंह सैनी की आंधी, 'हजार वोट क्लब' में हुए शामिल

MP State Bar Council Election 2026:  राकेश सिंह भदौरिया शीर्ष पर बरकरार

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 18वें दिन जबलपुर जिले की मतपेटियों की गिनती जारी रही। मतगणना के दौरान जबलपुर के आरके सिंह सैनी ने 1205 प्रथम वरीयता वोट हासिल कर 'हजार वोट क्लब' में जगह बना ली है। वहीं इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 1993 वोट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार मतगणना शुक्रवार को भी जारी रहेगी और जबलपुर जिले की शेष मतपेटियों की गिनती की जाएगी।

अब तक 33,491 प्रथम वरीयता वोटों की गिनती

अब तक प्रथम वरीयता के 33,491 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 32,271 मत वैध पाए गए, जबकि 1,220 मत निरस्त (रिजेक्ट) घोषित किए गए।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलावोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1993
2विवेक सिंहइंदौर1329
3हितोषी जय हार्डियाइंदौर1274
4नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1257
5आरके सिंह सैनीजबलपुर1205
6गौरव मिश्राग्वालियर1019
7अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर932
8जितेन्द्र कुमार शर्माग्वालियर899
9डॉ. विजय चौधरीभोपाल874
10दिनेश कुमार शुक्लाभिंड797

आज भी जारी रहेगी मतगणना

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार शुक्रवार को भी जबलपुर जिले की मतपेटियों की मतगणना जारी रहेगी। इसके बाद अन्य जिलों के मतों की गिनती के साथ चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post