LAW'S VERDICT

मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव में आज होगी रीवा जिले के वोटों की गिनती

22वें दिन तक 42,803 प्रथम वरीयता वोटों की गिनती पूरी, इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2,658 वोटों के साथ शीर्ष पर कायम

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 22वें दिन मुकाबला और रोचक हो गया है। अब तक 9 उम्मीदवार एक हजार वोटों के क्लब में शामिल हो चुके हैं। बुधवार को रतलाम जिले की मतगणना पूरी हुई, जबकि गुरुवार को रीवा जिले के मतों की गिनती की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार, कुल 62 हजार मतों में से अब तक प्रथम वरीयता के 42,803 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 41,282 मत वैध और 1,521 मत निरस्त पाए गए हैं।

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2,658 वोटों के साथ लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर विवेक सिंह (इंदौर) 1,606 वोटों के साथ हैं, जबकि आरके सिंह सैनी (जबलपुर) 1,540 वोट लेकर तीसरे स्थान पर कायम हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलावोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर2,658
2विवेक सिंहइंदौर1,606
3आरके सिंह सैनीजबलपुर1,540
4हितोषी जय हार्डियाइंदौर1,486
5अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर1,437
6नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1,386
7गौरव मिश्राग्वालियर1,131
8जितेन्द्र शर्माग्वालियर1,111
9सुनील गुप्ताइंदौर1,002
10डॉ. विजय चौधरीभोपाल958

रीवा जिले की मतगणना के साथ शीर्ष उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। चुनाव परिणाम आने तक प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की नजरें मतगणना पर टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post