LAW'S VERDICT

MP State Bar Council Election 2026: दो-तिहाई मतगणना पूरी, राकेश सिंह भदौरिया अभी भी सबसे आगे

आज राजगढ़ और रतलाम की मतपेटियां खुलेंगी, 40,880 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना 21वें दिन लगभग दो-तिहाई चरण तक पहुंच गई है। अब तक 62 हजार में से 40,880 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2518 वोटों के साथ लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं।

आज राजगढ़ और रतलाम की होगी मतगणना

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार फिलहाल रायसेन जिले की मतगणना जारी है। इसके बाद राजगढ़ और रतलाम जिलों की मतपेटियों की गिनती की जाएगी।

40,880 वोटों की गिनती, 1,437 मत हुए निरस्त

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि अब तक गिने गए 40,880 प्रथम वरीयता मतों में से 39,443 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 1,437 मत निरस्त घोषित किए गए हैं।

टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलावोट
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर2518
2आर.के. सिंह सैनीजबलपुर1516
3विवेक सिंहइंदौर1515
4हितोषी जय हार्डियाइंदौर1400
5नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1370
6अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर1194
7गौरव मिश्राग्वालियर1127
8जितेन्द्र शर्माग्वालियर1100
9सुनील गुप्ताइंदौर948
10डॉ. विजय चौधरीभोपाल916

मतगणना अभी जारी है और शेष जिलों के परिणाम आने के बाद शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post