LAW'S VERDICT

जबलपुर की मतगणना शुरू, आरके सिंह सैनी ने लगाई छलांग, टॉप टेन में आए

स्टेट बार चुनाव 2026: इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया शीर्ष पर कायम

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 17वें दिन बुधवार से जबलपुर जिले की मतपेटियों की गिनती शुरू हो गई। शुरुआती दौर में ही जबलपुर के आरके सिंह सैनी ने शानदार बढ़त बनाते हुए टॉप-10 उम्मीदवारों में जगह बना ली है। वहीं, इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 1,984 प्रथम वरीयता मतों के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। मतगणना गुरुवार को भी जारी रहेगी और जबलपुर की शेष मतपेटियों की गिनती की जाएगी।

31,405 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एस.के. पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी ने बताया कि अब तक प्रथम वरीयता के 31,405 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 30,243 मत वैध पाए गए, जबकि 1,162 मत निरस्त घोषित किए गए।

जबलपुर के आरके सिंह सैनी ने बनाई मजबूत स्थिति

जबलपुर की मतगणना शुरू होते ही आरके सिंह सैनी को लगातार बढ़त मिली और वे 846 प्रथम वरीयता मतों के साथ टॉप-10 में नौवें स्थान पर पहुंच गए। आने वाले दौर की मतगणना में उनकी स्थिति और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की ताजा स्थिति

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता मत
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर1984
2विवेक सिंहइंदौर1324
3हितोषी जय हार्डियाइंदौर1262
4नरेन्द्र कुमार जैनइंदौर1233
5गौरव मिश्राग्वालियर1019
6अखिलेश कुमार सक्सेनाइंदौर930
7जितेन्द्र कुमार शर्माग्वालियर895
8डॉ. विजय चौधरीभोपाल870
9आरके सिंह सैनीजबलपुर846
10दिनेश कुमार शुक्लाभिंड788

अब नजर जबलपुर की शेष मतगणना पर

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि जबलपुर जिले की मतगणना अभी जारी है। अगले दौर की गिनती के बाद शीर्ष-10 की सूची में बदलाव की संभावना बनी हुई है। कई स्थानीय उम्मीदवारों की स्थिति आगामी राउंड में स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post