नामांकन प्रक्रिया पूरी, नाम वापसी के बाद साफ़ होगी चुनावी तस्वीर
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कई अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।
किस पद पर कितने उम्मीदवार मैदान में?
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है—
- अध्यक्ष – 6 उम्मीदवार
- उपाध्यक्ष – 10 उम्मीदवार
- महिला उपाध्यक्ष – 2 उम्मीदवार
- सचिव – 8 उम्मीदवार
- सह सचिव – 5 उम्मीदवार
- महिला कोषाध्यक्ष – 4 उम्मीदवार
- पुस्तकालय सचिव – 4 उम्मीदवार
- कार्यकारिणी सदस्य (12 पद) – 51 उम्मीदवार
निर्वाचन समिति के सदस्य रहे मौजूद
नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी जी.एस. ठाकुर सहित निर्वाचन समिति के सदस्य संजय सोनी, सुभाष शुक्ला, तरुण रोहितास, रजनीश यादव, जय सचदेवा, सचिन अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, मीना बेन, प्रिया रामटेक, मीनाक्षी, कर्णिका जैन, शिवप्रताप सिंह, महेंद्र डोंगरे और राजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।
