LAW'S VERDICT

9वें दिन बदला समीकरण, इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया पहुंचे नंबर-1 पर

MP State Bar Council Election 2026: अब तक 15 हजार से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के नौवें दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अब तक लगातार शीर्ष पर चल रहे भोपाल के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारियों अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार अब तक 68 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के 15,026 प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 14,440 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 586 मत निरस्त (रिजेक्ट) हुए हैं।

सोमवार को इन जिलों की होगी मतगणना

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया शनिवार को देवास और धार जिलों की मतगणना पूरी की गई। अब सोमवार को डिंडौरी के बाद गुना जिले की मतपेटियां खोली जाएंगी। शेष मतों की गिनती के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में और बदलाव संभव है।

अब तक के टॉप-10 उम्मीदवार

रैंकउम्मीदवारजिलाप्रथम वरीयता मत
1राकेश सिंह भदौरियाइंदौर778
2डॉ. विजय चौधरीभोपाल713
3राजेश व्यासभोपाल691
4डॉ. पी.सी. कोठारीभोपाल542
5जितेन्द्र कुमार व्यासछतरपुर498
6महेश कुमार मौर्यभोपाल472
7मनीष तिवारीजबलपुर439
8मोहम्मद महबूब अंसारीभोपाल421
9प्रशांत सिंह हजारीदमोह397
10राजेन्द्र सिंह बैसछिंदवाड़ा373

रोचक होती जा रही है चुनावी तस्वीर

मतगणना के नौवें दिन इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया के शीर्ष पर पहुंचने से चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। हालांकि भोपाल के चार उम्मीदवार अब भी टॉप-10 में बने हुए हैं। शेष जिलों की मतगणना के बाद अंतिम परिणाम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post