20 अप्रैल से प्रभावी होगा मप्र हाईकोर्ट का आदेश
जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय प्रशासन ने मंगलवार को एक नया आदेश करके 2 जजों के ट्रांसफर किये हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के नाम से जारी किये गए आदेश के अनुसार हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में पदस्थ जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट को इंदौर और इंदौर में पदस्थ जस्टिस संजीव कलगांवकर को जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। यह आदेश 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। जस्टिस भट्ट कुछ माह पहले ही गुजरात से ट्रांसफर होकर मप्र हाईकोर्ट आये थे।
Tags
MP-HIGH-COURT


