36 साल की बेदाग़ न्यायिक सेवा के बाद मप्र हाईकोर्ट से रिटायर हुए हैं जस्टिस सिंह
लॉज़ वर्डिक्ट न्यूज़, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर की ओर से बार सभागार में भावभीना और गरिमामय फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। करीब 36 वर्षों की न्यायिक सेवा पूरी करने के बाद जस्टिस सिंह गुरुवार को मप्र हाईकोर्ट से बीते गुरुवार को रिटायर हुए हैं।हाईकोर्ट में आयोजित हुए बिदाई समारोह में अपनी पत्नी के साथ देहदान का संकल्प लेने और अपनी GPF राशि से 1 करोड़ 1 लाख रुपये राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा करके जस्टिस सिंह सुर्ख़ियों में आये हैं। जस्टिस मप्र हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज हैं, जिन्होंने इस तरह का संकल्प लेकर समाज में अनोखी मिसाल पेश की है।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत न्यायाधीश रहे मौजूद
हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे, प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक रूसिया, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव निखिल तिवारी, एडवोकेट जनरल और सीनियर एडवोकेट काउंसिल के चेयरमैन उमाकांत शर्मा मंच पर मौजूद रहे। साथ ही हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर में पदस्थ हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन ने दी गरिमामय विदाई
कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव निखिल तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। समारोह को सफल बनाने में उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संयुक्त सचिव सौरभ भूषण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गंगराड़े, पुस्तकालय सचिव आनंद नायक, विजय कुमार शुक्ला, मनहर दीक्षित, स्वाति असीम जॉर्ज, और अर्जुन सिंह सहित बार कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
