LAW'S VERDICT

शहीदों को नमन: आज 2 मिनिट के लिए थमेगा मप्र हाईकोर्ट


शहीद दिवस पर सुबह 11 बजे खड़े होकर रखा जाएगा मौन 

जबलपुर। शहीद दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से 11:02 बजे तक दो मिनट का पूर्ण मौन रखा जाएगा। इस दौरान कोर्ट का समस्त कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह द्वारा गुरुवार की जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह मौन भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति और सम्मान में रखा जाएगा।

खड़े होकर मौन, काम पूरी तरह बंद

नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन अनिवार्य रूप से रखें। इस अवधि में कोई भी न्यायिक या प्रशासनिक कार्य नहीं होगा।

सख्त अनुपालन के निर्देश

हाईकोर्ट ने सभी सेक्शन प्रमुखों (Heads of Sections) को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई और पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post